Breaking Newsउत्तरप्रदेश

बघरा की रैली ने केंद्र सरकार कर दी उल्टी गिनती शुरू :- आचार्य प्रमोद कृष्णम

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कल्कि पीठ संभल के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम उर्फ प्रमोद त्यागी ने कहा कि बघरा मे कल जो कांग्रेस की रैली हुई है उसमें उपस्थित लाखों की भीड़ ने एकजुटता का परिचय देते हुए केंद्र और प्रदेश‌ की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। श्री कृष्णम आज रविवार की दोपहर बुढ़ाना में कांग्रेस के कद्दावर नेता रघुनंदन त्यागी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां पर रघुनंदन त्यागी के जन्मदिन पर उनके जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए आये थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनायेगी क्योंकि उनको उम्मीद नहीं बल्कि भरोसा है। उन्होंने कहा कि कल बघरा मे कांग्रेस की रैली ने केंद्र सरकार में खलबली मचा दी है। उनके खुफिया विभाग ने उनको कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली की रिपोर्ट दे दी है। इस रैली ने केंद्र और यूपी की सरकार की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। जल्दी ही तख्ता पलट होगा। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कंगना रनौत क्या कह रही है क्या नहीं इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। देश है कोई कुछ भी कह सकता है।

उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी है। 200 किसान मर चुके हैं लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। मोदी ने आज तक किसानों के संबंध में कोई भी लाभ वाली बात नहीं की। आज तक एक भी ब्यान किसानों के पक्ष में नहीं आया। किसान आज खुले आसमान के नीचे तड़प रहा है। मर रहा है लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कल भी थी आज भी है और आने वाले कल में भी रहेंगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार को किसान बिल हर हाल में वापस लेना होगा। किसानों को ठगने की कोशिश हो रही है।

जिसको किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद सभी ने यहां पर रघुनंदन त्यागी का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन में पहुंचने वाले गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई योगी राकेश नाथ जी‌ महाराज बद्रीनाथ, सतीश शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी, निर्दोष त्यागी, आदेश‌ त्यागी, धनप्रकाश त्यागी, संध्या त्यागी, विकास त्यागी, विनोद गर्ग, कांग्रेस (सूचना का अधिकार) के यूपी महासचिव डॉक्टर जावेद उस्मानी, राशिद मालिक व बुढ़ाना कांग्रेस अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button