Breaking Newsउत्तरप्रदेश

ऐतिहासिक शोरम गांव में BJP नेताओ और किसानों के बीच संघर्ष कई लोग हुए घायल

खबर वाणी / भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक गांव शोरूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में एक तेहरवीं में पहुंचे भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान का किसानों ने जबरदस्त विरोध किया एकबारगी यहां भाजपा समर्थित एवं किसानों और लोकदल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हो गया जिसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

उधर सूचना मिलते ही मोके पर पहुचीं स्थानीय पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सांसद को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला, गांव में भाजपा के खिलाफ किसानों में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है, बता दे कि इस विरोध के चलते किसानों द्वारा कई जगह जा मीटिंग भी की जा रही है।

जनपद के ऐतिहासिक गांव शोरम में एक तेहरवी में गए भाजपा सांसद संजीव बालियान का किसानों ने जबरदस्त विरोध किया, विरोध के चलते किसानो और लोकदल के कई समर्थकों ने भाजपा सांसद को देखकर  विरोध के नारे भी लगाए, देखते ही देखते भाजपा समर्थक और किसानो के बीच जमकर मारपीट भी हुई, मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए।

तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भाजपा सांसद संजीव बालियान को सुरक्षित निकाला, यहां अगर पुलिस की माने तो अभी तक थाने में किसी भी पक्ष की कोई भी तहरीर नहीं आई है, तो वहीं अगर सूत्रों की माने तो गांव की ऐतिहासिक चौपाल पर ग्रामीण भाजपा के खिलाफ मीटिंग कर रहे हैं।

दरअसल पूरा मामला जनपद मु0 नगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव शोरम का है जहां आज भाजपा सांसद डॉक्टर संजीव बालियांन अपने कुछ साथियों के साथ गांव में एक तेहरवीं में शामिल होने गए थे।

बताया जा रहा है की शोरम गांव में भाजपा के नेताओं और कार्यकतार्ओं को देखकर कुछ लोकदल के समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर दी और देखते ही देखते किसानों और भाजपा के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। यहां देखते ही देखते किसानों और भाजपा समर्थकों के बीच जबरदस्त मार पीट हो गई।

विवाद में कई किसान घायल भी हुए है गांव में संघर्ष की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरन्त मोके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ के बीच घिरे भाजपा नेताओं को किसी तरह सुरक्षित निकाला।

बताया जा रहा है की डॉक्टर संजीव बलियान की मोजुदगी में भाजपा द्वारा गांव में खाप चौधरियों से की जा रही थी बैठक, तो वहीं अगर पुलिस की माने तो अभी तक थाने में कोई भी शिकायत या तहरीर नही आई है।

उधर घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर एक पंचायत शुरू कर दी है जिसमे लोकदल के योगराज सिंह, राजपाल बालियान आदि सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं।

गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा शाहपुर थाना, कार्यवाही की कर रहे मांग।

ऐतिहासिक गांव शोरम में भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक के बाद पंचायत हुई जिसके बाद पंचायत खत्म होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शाहपुर थाने का घेराव करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button