Breaking Newsउत्तरप्रदेशमेरठ

किसान महापंचायत में CM केजरीवाल ने तीनो कृषि कानून बिलो को बताया किसानों के लिए डेथ वारंट

खबर वाणी संवाददाता

मेरठ। किसान महापंचायत में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा ये तीनों कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। उन्होंने कहा हर किसान मजदूर बन जाएगा।उन्होंने कहा पिछले 25 साल में साढ़े तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अब किसान दिल्ली के बॉर्डर पर शहादत क्यों दे रहे है? क्योंकि उनकी जिंदगी-मौत पर आ गई है। सब की खेती पूंजीपति के हाथ में चली जाएगी और किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टी की सरकारों ने 70 सालों में किसानों को धोखा दिया है। किसान 70 साल से अपनी फसल का सही दाम मांग रहे हैं। सभी के चुनावी घोषणापत्र में लिखा होगा कि हम जीतेंगे तो सही दाम दे देंगे। लेकिन अगर सही दाम दे देते तो किसान आत्महत्या नहीं करता।

उन्होंने कहा आज अपने देश का किसान बहुत ज्यादा पीड़ा में है, किसान भाई परिवार समेत 95 दिनों से कड़कती ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठा है। 250 से ज्यादा किसान भाइयों की शहादत हो चुकी है, लेकिन सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है।

केजरीवाल ने कहा कि किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है, कीले ठोकी जा रही है, अंग्रेजों ने हमारे किसानों पर इतने जुल्म नहीं किए थे, भाजपा ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया।

अब ये हमारे किसानों पर झूठे मुकदमे कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने 2014 के घोषणापत्र में कहा था कि हम स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। इसके बाद किसानों ने इन्हें जमकर वोट दिया।

Tags

Related Articles

Back to top button