Breaking Newsउत्तरप्रदेश

क्रांति सेना की जिला कार्यकारणी घोषित, हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर होगी कड़ी नजर

शिक्षित बेरोजगारों, जनहित से जुडी समस्याओं राष्ट्रीय हित एंव हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर खास नजर बनाये सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता! मनोज सैनी प्रदेश महासचिव क्रांति सेना

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रकाश चौक पर स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई यहां प्रदेश महासचिव ने सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं को पार्टी के नियम एंव पार्टी हित के साथ ही जनहित, देश हित एंव हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज क्रांति सेना की एक बैठक प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने की व संचालन शरद कपूर ने किया बैठक में क्रांति सेना को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व की जिला कमेटी को भंग करते हुए नई जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई।

यहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष -शरद कपूर , जिला महासचिव- देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष -अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, संजय गोयल, जिला कोषाध्यक्ष- गौरव गर्ग, जिला सचिव- प्रवीण शर्मा, आलोक अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर , संजय चौधरी अरविंद प्रजापति,

कार्यालय प्रभारी- शैलेंद्र शर्मा एवं उद्योग व्यापार सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल एवं क्रांति कामगार सेना जिला अध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास गोयल, जिला महासचिव पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी जॉनी कश्यप आदि को पदों की जिम्मेदारियां दी गई।

यहां क्रांति सेना महासचिव मनोज सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्र व हिंदुत्व के साथ-साथ आप सभी को जनसमस्याओं, शिक्षित बेरोजगारों की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी।

इस दौरान नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, नगर महासचिव अखिलेश पुरी, नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, राजन वर्मा, नगर सचिव बाबूराम कश्यप, अमित कश्यप, कुलदीप सूर्यवंशी, ग्राम प्रमुख रविंद्र सैनी, योगेंद्र बिहारी, दीपक कश्यप, एडवोकेट दीपक धीमान, बॉबी शर्मा,संजय वर्मा, शिव कुमार चौधरी, धर्मेंद्र वाल्मीकि, गोपी वर्मा,प्रिंस, विजय, आशु, मोहित सैनी, हर्ष सैनी,आदि पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।9058000591

Related Articles

Back to top button