Breaking Newsउत्तरप्रदेश

जम्मू कश्मीर में लगेगी बाबा भीमराव अम्बेडकर की लगेगी प्रतिमा, जनपद में हुआ जलाभिषेक

हजारों से भी अधिक की संख्या में जुटे मजदुर- किसान,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित चन्द्रमोहन महाराज ने भी किया सम्बोधित

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना होने जा रही है जिसका आज जनपद मुजफ्फरनगर में चारों दिशाओं से गंगाजल, दूध फूल, पत्तियों के साथ जलाभिषेक के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां राजकीय मैदान में हजारों से भी अधिक मजदूर किसानो के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान एवं चंद्रमोहन महाराज ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति का जलाभिषेक एवं तिलक किया यहां पहुचे गुरु चन्द्रमोहन ने बताया की मूर्ति को जल्द ही जम्मू में स्थापित किया जायेगा।

जनपद मुज़फ्फरनगर में स्थित राजकीय मैदान में आज मजदूर किसान समिति के आह्वाहन पर बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का जलाभिषेक एंव तिलक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य, अतिथि के रूप में गुरु चन्द्रमोहन जी एंव केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान उपस्थित हुए जहां उन्होंने सर्वप्रथम डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का चारों दिशाओं कश्मीर,तमिलनाडु, मणिपुर, गुजरात और मुज़फ्फरनगर के शुक्रताल का गंगाजल) फूल पत्ती एंव दूध, गुलाब जल, केवड़ा, शहद, केसर आदि मंगवाकर प्रतिमा को जलाभिषेक एंव तिलक लगाया गया। तो वहीं बाद में हजारों से भी अधिक की भीड़ को सम्बोधित किया।

यहां पहुंचे गुरु चन्द्रमोहन ने बताया की कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा लगने जा रही है जिसका आज तिलक एंव जलाभिषेक हुआ है।

उन्होंने कहा की कुछ राजनैतिक पार्टियां किसानो को गुमराह कर रहीं है और कृषि कानून वापस लेने का सरकार पर दबाव बना रहीं है उन्होंने कहा की हम कृषि कानूनों का सम्मान करते है साथ ही साथ भारत में जन संख्या नियंत्रण कानून भी बने इसका भी हम समर्थन करते है।

तो वहीं दूसरी तरफ किसानो मजदूरों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने सम्बोधन में कहा की जम्मू कश्मीर से धारा 370 सिर्फ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ही हटवाई है बाबा साहेब के सपने को भी पूरा उन्होंने ही कराया है आज अम्बेडकर जी की प्रतिमा का जलाभिषेक हुआ है बहुत जल्द यह प्रतिमा जम्मू कश्मीर जायेगी जिसमे हम लोग भी जायेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button