Breaking Newsउत्तरप्रदेश

योगी सरकार के चार साल का किया बखान, जनपद में पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल

चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के एम जी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश की चर्चा में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल जहां उन्होंने शहर के उद्यमियों, डॉक्टरों, समाजसेवियों सहित आम जनमानस को उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सरकार की प्राथमिकताएं विस्तार से गिनाई।

कार्यक्रम में कई मंत्रियो सहित विधायक जिलाध्यक्ष सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जनपद मुज़फ्फरनगर में आयोजित योगी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में प्रदेश संघठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल,

केंद्रीय राज्यमंत्री और मुज़फ्फरनगर के सांसद डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल,  राज्यमंत्री विजय कश्यप, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, विधायक दिनेश गोयल, विधायक श्रीचंद शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एंव कार्यकता उपस्थित हुए।

जहां योगी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों का गुणगान किया गया।

कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल ,सहित केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित किया और सरकार के चार साल के कार्यों की जानकारी साझा की है।

यहां प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल में भी अपने सम्बोधन में कहा की यूपी में योगी सरकार द्वारा भय मुक्त वातावरण, स्कूल कॉलेजों में शिक्षा एंव अन्य मामले सड़कें, रोजगार लोहा, कपड़ा उद्योग, कृषि एंव आम जनमानस की सुरक्षा इलाज आदि पर भी योगी सरकार गम्भीर दिखी है।

Related Articles

Back to top button