Breaking Newsउत्तरप्रदेश

केंद्र व UP सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन करेगी आजाद समाज पार्टी

खबर वाणी ब्यूरो

हाथरस। आजाद समाज पार्टी कांशीराम की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर शनिवार को केन्द्र और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह का कहना है कि देश में मंहगाई के कारण हर वर्ग परेशान है। गैस सिलेंडरों के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी हो रही है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान पर है। खाने पीने की चीजों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। अच्छे दिन के वायदे करके देश की जनता को मुसीबत में डाल दिया है। इसे लेकर शनिवार की दोपहर बारह बजे गढ़ी तमन्ना आंबेडकर पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।

उसके बाद जुलूस के रुप में तहसील सदर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button