Breaking Newsउत्तरप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर टोल कर्मियों ने क्षेत्र में किए पौधे रोपण

हाईवे पर डिवाइडरों सहित सड़क मार्ग की दोनों साइडों में लगाये पौधे

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। आज देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है जिसके चलते पर्यावरण शुद्ध करने के उद्देश्य से देश भर में आज के दिन पेड़ पोधे लगाये जा रहे है तो वहीं यूपी के साथ जनपद मु0 नगर में भी विभिन्न स्थानों पर आज पौधे रोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

उधर बात अगर हाईवे की करें तो यहां जनपद में देवबन्द- सहारनपुर स्टेट हाईवे पर आज टोल कर्मियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए।

टोल रोड, हाईवे के बीचों डिवाइडरों एंव टोल के दोनों तरफ मुख्य सड़क किनारे पोधे लगाकर पर्यावरण शुद्ध एंव खुशहाल हरी भरी छाया के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया है।

आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोहाना टोल प्लाजा मैनेजर दुर्गेश मिश्रा, रविन्द्र पॉल सिंह,अभय सिन्हा, अकाउंट मैनेजर, HR मैनेजर गणेश त्रिपाठी,पवित्र भट्ट सहित अन्य टोल कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button