Breaking Newsउत्तरप्रदेश

भाकियू नही लड़ेगी 2022 का चुनाव, नेशनल अखबार में छपी खबर गलत, धीरज लाटियांन पूर्व जिलाध्यक्ष BKU

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद के महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई है।  बैठक में जहां एक तरफ आने वाली 5 सितंबर को राजकीय मैदान में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। तो वहीं इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज भाटिया ने कहा कि एक अखबार द्वारा गलत खबर छापी गई है कि भारतीय किसान यूनियन 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा बताया गया है कि भारतीय किसान यूनियन आगामी 2022 का चुनाव नहीं लड़ेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शहर के महावीर चौक पर स्थित भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय पर जिला मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आने वाली 5 सितंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के विषय में गहन विचार विमर्श हुआ।

इसमें महापंचायत में असंख्य अलग-अलग क्षेत्रों से शिरकत करने वाले लोगों के लिए महापंचायत में होने वाले इंतजाम और वोलियेन्टर्स के विषय में गहन चर्चा की गई इसी विषय पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

इस आवश्यक बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी धीरज लाटियांन ने की व संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया यहाँ पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया की गत दिनों गांव सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत द्वारा एक बैठक की गई थी।

जिसमे आगामी 5 सितम्बर को मु0 नगर में होने वाली महापंचायत की रूप रेखा तैयार करने की बात कही गई थी लेकिन एक अख़बार द्वारा भाजपा नीतियों के चलते यह खबर छाप दी कि भारतीय किसान यूनियन भी लड़ेगी विधान सभा का चुनाव लेकिन भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियांन ने कहा की हमने उक्त अख़बार के बड़े अधिकारीयों को शाम तक का समय दिया है ताकि वे लोग चौधरी साहब से बात कर अपना पक्ष रख ले अन्यथा हम आगे की कार्यवाही करेंगे उन्होंने कुछ लोकल चैनल पर भी भाजपा के पक्ष में खबरें चलाये जाने के भी आरोप लगाये है।

इस बैठक में मुख्य रूप से चांद वीर सिंह फौजी, नीटू दोलहरा अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पवार, कृष्ण राणा, सेंसर पाल सिंह, सुभाष चौधरी, हबीब, कुशल वीर सिंह, महकार सिंह, अमित चौधरी, प्रवीण गोलियांन, जोगिंदर सिंह, मांगेराम त्यागी, शाहबाज, कपिल सोंम, एहसान त्यागी, चौधरी शक्ति सिंह, शादाब अंसारी, आदि मुख्य रूप से पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button