Breaking Newsउत्तरप्रदेश

पति ने पत्नी की चोरी से बेचना चाहा मकान व दुकान, पत्नी ने लगाया विवादित सम्पत्ति का बोर्ड, पत्नी के साथ झगड़ा कर फरार है पति

बोर्ड पर लिखा यह मकान बिकाऊ नही है,यह विवादित सम्पत्ति है, करीब 2 माह से घर मे नवविवाहिता को राम भरोसे अकेला छोड़ फरार है पति

खबर वाणी वसीम अहमद

मुज़फ्फरनगर। खतौली एक वर्ष के दौरान पहले नवविवाहिता के करीब 1 लाख के जेवर गिरवी रखे, फिर कर्ज उतारने को विवाहिता का घर का सामान बेच दिया।ओर अब मकान बेचने की फिराक में है। अब अपने हक की लड़ाई को अकेले ही लड़ने निकली नवविवाहिता।

◆ पुलिस प्रशासन से लगा रही बार – बार इंसाफ की गुहार

वही पति लगातार पत्नी को घर से बाहर निकलने की  धमकी दे रहा है। अपने लोगो को मकान के आसपास भेजकर निगरानी करवा रहा है। महिला घर मे अकेली रोजी रोटी को परेशान है। कोई भी सामाजिक संघटन अभी तक सामने नही आया है। पीड़ित महिला ने जिले से उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की भी बात कही है।

जानकारी के अनुसार ख़तौली में मण्डी चौकी के अंतर्गत पेट्रोल पंप के सामने भारत धर्मकांटे के निकट नवविहाता इमराना का पति शादाब अभी हाल ही में उसके साथ मारपीट कर विगत 2 अगस्त से फरार बताया गया है।इमराना ने बताया कि शादी के बाद पहले उसके पति से उसका जेवर गिरवी रख दिया ,तो फिर कर्ज उतारने को उसका दहेज का सामान बेच दिया ओर अब उसकी चोरी से घाटे में मकान बेच रहा है जिसकी बाबत उसने किसी से बयाना भी ले लिया।

जिसको लेकर पति पत्नी में काफी दिन से विवाद चल रहा है। नवविवाहिता का कहना है कि उसका पति मकान न बेचे वो रूखी सूखी में ही खुश है। और उसका पति उसके साथ अपने मकान में ही रहे। बताया कि उसके मा बाप बहुत ही गरीब मजदूर है। वह मेरठ थाना लिसाड़ी गेट की रहने वाली है। पीड़ित महिला के परिजनों ने हाल ही में उसके साथ हुई मारपीट के बारे में पुलिस को तहरीर भी दी हुई है जिसके सम्बन्ध में पूलिस ने आरोपी पति थाने बुलवाया लेकिन आरोपी पति अभी तक सामने नही आ रहा है। उधर नव विवाहित घर मे अकेली रोजी रोटी तक को परेशान है।कभी कभी भूखा भी सोना पड़ रहा है। नवविवाहिता ने ख़तौली पुलिस से न्याय की उम्मीद की है।

Tags

Related Articles

Back to top button