किसान महापंचायत में किसानों का रेला पहुंचना हुआ शुरू, जनपद भर में कई जगह लगाए जा रहे लंगर
UP, UK, MP के 12 किसान नेता मंच पर होंगे मौजूद, किसान महापंचायत में यूपी-पंजाब सहित अन्य कई राज्यों और जनपदों से किसान भकियू ज़िला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए पहुँचे
खबर वाणी भगत सिंह
मुजफ्फरनगर। जनपद में होने वाली किसान महापंचायत के चलते बाहरी जनपदों से किसानों के जत्थे जनपद में सुबह से ही आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि यूपी सहित कई अन्य राज्यों से भी किसान मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में आ रहे हैं पंजाब, यूपी, सहित अन्य कई राज्य से किसान आने शुरू हो गए हैं।
किसान महापंचायत में किसानों का रेला पहुंचना शुरू हो गया है, जनपद भर में कई जगह बाहर से आने वाले किसानोंं के लिए लंगर भी लगाए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि जनपद फरुखाबाद से भी भारी तादात में किसान भारतीय किसान यूनियन केस जिला मुख्यालय पर पहुंचे हैं। दिन निकलते ही सेकंडों से भी अधिक किसान जिला मुख्यालय पर नारे बाजी करते हुए किसान भाकियू जिला कार्यालय पहुंच रहे है।
तो वहीं इस महापंचायत में सिख समाज भी बढ़ चढ़ कर ले रहा हिस्सा बाहर से आने वाले किसानो को लंगर लगा कर रहा सिख समाज सेवा, सहारनपुर जिले से आये सिख समाज ने भाकियू जिला मुख्यालय पर किसानो के लिए लंगर लगाया जा रहा है।
सिख समाज के लोग भी किसानो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर इस महापंचयात में ले रहे भाग,
जनपद फरुखाबाद से आये सैंकड़ों किसानो से खबर वाणी की टीम ने की खास बात चीत की और आने वाले किसानों से उनका हाल चाल जाना है।
◆मुजफ्फरनगर में होनेे वाली कल किसान महापंचायत की तैयारी जोरो पर
◆मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होगी महापंचायत
◆संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत
◆मंच पर किसान नेता,संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी रहेंगे
◆मोर्चे के मंच पर राजनीतिक नेताओं की एंट्री बैन
◆हरियाणा प्रदेश के 18 किसान नेता मंच पर रहेंगे
◆UP, UK, MP के 12 किसान नेता मंच पर होंगे मौजूद
◆पंजाब के 31 किसान नेता मंच पर होंगे मौजूद
◆कई राज्यों से किसानों के आने का सिलसिला जारी
◆पुलिस प्रशासन महापंचायत को लेकर चप्पे-चप्पे पर अलर्ट
◆4000 पुलिसकर्मी, 10 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स तैनात
◆पुलिस मुख्यालय से 3 IPS, 11 ASP, 16 DSP भी भेजे गए
◆रेपिड एक्शन फोर्स व PSC की कई बटालियन जिले में तैनात
◆कल 10 बजे शुरू होगी संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत
◆सपा लोकदल कांग्रेस ने भी महापंचायत को दिया समर्थन
◆खाप चौधरी भी संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत में होंगे शामिल
◆सभी खाप चौधरी संयुक्त मोर्चा के साथ मंच पर होंगे मौजूद।