Breaking Newsउत्तरप्रदेश

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग और नही दिखाई दिए लोगो के फेस पर मास्क

तीसरी लहर को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन दे रहा दावत

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कोरोना काल के बाद प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में आज जनपद मुज़फ्फरनगर में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठन के साथ-साथ प्रबुद्ध लोगो के साथ आशीर्वाद बैंकट हॉल में कोरोना से बेखौफ होकर प्रबुद्ध सम्मलेन आयोजित किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री करमवीर के साथ – साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कौशल विकाश राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सैकड़ो भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्त्ता/पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में खास बात ये रही की भाजपा के इस प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओ के साथ साथ सभी कार्यकर्त्ता और प्रबुद्ध लोग बिना मास्क लगाए नजर आये और जमकर शोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गई यहां सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता एक दूसरे से चिपके बैठे नजर आये।

कार्यक्रम में  किसान आंदोलन पर बोलते हुए मुख्य अतिथि करमवीर व् कौशल विकास राज्य मंत्री ने कहा की कोरोना काल के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में प्रबुद्ध लोगो के साथ हम प्रबुद्ध सम्मलेन कर रहे है उसी क्रम में आज मुज़फ्फरनगर में भी प्रबुद्ध सम्मलेन किया जा रहा है।

किसानो की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा की जो सड़को पर है वो तो सड़को पर ही रहेगा असली किसान तो अपने खेतो में काम कर रहे है।भाजपा के झंडे ना लगाने या उतारने की किसी की हिम्मत नहीं है सर्व खाप केंद्र सरकार के साथ है, भारतीय जनता पार्टी सभी की पार्टी है किसी के कहने से भाजपा का कोई काम रुकने वाला नहीं है।

इस प्रकार की भाषा बोलकर क्योंकि ये सभ्य भाषा नहीं है इस लिए सभ्य भाषा का इस्तमाल कर लोगो को अपना आंदोलन चलाना चाहिए इस तरह की चेतावनी भरे शब्द किसी भी लोकतंत्र में उचित नहीं है। मेरा उनसे एक निवेदन और सुझाव है की अपनी भाषा में संयम रखे उनको आंदोलन करने का हक़ है लेकिन कौन आयेगा या कौन नहीं आयेगा वो ये लोग तय नहीं करेंगे ये देश और प्रदेश सर्व समाज का है और रहेगा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button