Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत सम्पन्न, महापंचायत में हजारों की सँख्या में जुटे किसान

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। हिन्द किसान मजदूर समिति द्वारा जीआईसी मैदान में एक बार फिर से किसानों की महापंचयत कि गई है। जिसमे हजारों किसान इकट्ठा हुए है। आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन सहित गठवाला खाप के राजेन्द्र मलिक भी उपस्थित रहे है।

 

आपको बता दें कि जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सितम्बर को हुई किसान महापंचयत के बाद आज 26 सितम्बर को फिर से एक बार मजदुर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

यह महापंचायत हिन्द किसान मजदूर समिति द्वारा आहूत की गई जिसमे किसान यूनियन भानु, गठवाला खाप के राजेन्द्र मलिक सहित हजारों की संख्या में किसान और महिलाएं यहाँ पहुंची है।

इस किसान महापंचायत में भारी भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा है जिसमे अध्यात्मिक किसान नेता चंद्र मोहन भी हजारों की भीड़ लेकर शामिल हुए है।

मंचासीन अतिथियो में गठवाला खाप के राजेन्द्र मलिक, अध्यात्मिक किसान नेता चंद्र मोहन, राजपाल सिंह, रास्ट्रीय अध्यक्ष हिन्द किसान मजदुर समिति, त्यागी समाज के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे है।

आज की महापंचायत में किसानों ने बताया की यह असली किसानों की महापंचायत है 5 सितम्बर को हुई किसान महापंचयत् में किसानो के मुद्दे नही उठाये गए।

किसान मंच पर पगड़ी पहनाकर व फूल मालाएं पहनाकर किया गया अध्यात्मिक किसान नेता चंद्र मोहन का भव्य स्वागत, चंद्र मोहन ने राष्ट्रीय किसान स्वामी सहजानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके  किसान पंचायत का शुभारंभ किया गया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button