लखीमपुर खीरी में हुए बबाल पर यूपी कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई जांच की मांग-: अभिमन्यु त्यागी प्रदेश प्रवक्ता
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है कि जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है
खबर वाणी संवाददाता
लखीमपुर। खीरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा के विरोध में बैठे किसानों पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के बेटे ने कार चढ़ा दी जिसमें 6 किसानों की जान गई एवं 8 से ज्यादा किसानों के घायल होने की सूचना है। अराजक तत्वों द्वारा किसानों पर गोली भी चलाई जाने की सूचना है और किसानों में भारी आक्रोश है। 26 सितंबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किसानों को धमकी देते हुए कहा था कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे।
“इस सम्बंध में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रिय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का बयान है कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है।
◆किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।
इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है कि जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है।
◆लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद!”
लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी सीबीआई जांच की मांग करती है यूपी से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ग्रह राज्य मंत्री और उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और तत्काल प्रभाव से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।