Breaking Newsउत्तरप्रदेश

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने नगराध्यक्ष इरशाद जाट को किया पदमुक्त, नाराज सपाइयों ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

इरशाद जाट को पुनः नगर अध्यक्ष नही बनाया गया तो, आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के खतौली प्रत्याशी का विरोध करेंगे

खबर वाणी फरीद अहमद

मुजफ्फरनगर। खतौली- समाजवादी पार्टी से खतौली नगर अध्यक्ष इरशाद जाट को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पदमुक्त कर दिया है। जिसके चलते सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का पुतला फूंका है। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो का आरोप है कि इरशाद जाट को षड्यंत्र और तानाशाही के तहत हटा गया है। जिसके चलते सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। सपा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का पुतला फूका है।

अभिषेक गोयल एडवोकेट ने बताया कि इरशाद जाट 25 सालो से समाजवादी पार्टी में अपनी सेवा दे रहे। इरशाद जाट को उनकी काबिलियत को देखते हुए 2 साल पहले नगर अध्यक्ष बनाया गया था। जब समाजवादी पार्टी खतौली में बहुत कमजोर स्तिथि में थी। नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने अपनी मेहनत, लगन से पार्टी को मजबूत किया, सभी समाज को जोड़ने व साथ लेकर चलने का काम किया है।

परंतु इरशाद जाट का यहा काम कुछ नेताओ को उनकी मेहनत हजम नही हुई, उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जलकर कुछ नेताओ ने उनकी गलत छवि बनानी शुरू कर दी, और एक तानाशाही जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उनको नगर अध्यक्ष के पद से पदमुक्त करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को नगर अध्यक्ष बनाया है जिसकी नगर में साफ छवि नही है, वो जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को कश्मीर घुमाकर लाया है चमचा गिरी करके नगर अध्यक्ष बना है।

हम समाजवादी पार्टी खतौली के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता इस बदलाव का विरोध करते है सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। और यदि इरशाद जाट को पुनः नगर अध्यक्ष नही बनाया गया तो हम आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के खतौली प्रत्याशी का विरोध करेंगे और उनको हरवाने का काम करेंगे।

पुतला फूकने वालो में नूर मोहम्मद मलिक, सरताज सलमानी, आरिफ सभासद, अरशद मुल्तानी, आकाश पंजाबी , हारून खान, बाबू मलिक, अर्पित गुप्ता, सरताज सलमानी, देवेंद्र कुमार, मास्टर गुलज़ार, शाह आलम, मोहम्मद सलीम, अमीर आज़म, वसीम मिर्जा, फखर काज़ी, रईस मलिक, नईम मलिक, मोहम्मद हामिद, ज़ैद अंसारी, परवेज मिर्जा, रईस अहमद, राकिब सैख, हम्माद सिद्दीकी, अफशद सिद्दीकी, आमिर कस्सार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button