Breaking Newsउत्तरप्रदेश

अवैध प्लॉटिंग व बिना नक्शे के अवैध निर्माण पर चला योगी बाबा का बुलडोजर, जीडीए ने किया बुलडोजर चलाकर ध्वस्त

खबर वाणी संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार जीडीए वीसी और परिवर्तन जोन दो की प्रभारी गुंजन सिंह के नेतृत्व में आज परिवर्तन जॉन 2 के एई आर के सिंह ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जमकर बुलडोजरबाबा का बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। उनके साथ मौके पर जीडीए की टीम व पुलिस बल भी साथ था यह कार्रवाई देख अवैध कॉलोनी काटने वाले भू माफियाओं के मन में खौफ देखा जा रहा है।

आज विकास प्राधिकरण परिवर्तन जॉन 2  के ए ई आर के सिंह के नेतृत्व में मुरादनगर क्षेत्र अबूपुर में 15 बीघा की अवैध कॉलोनी को डेमोलिशन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश है कि कहीं भी अवैध कॉलोनी ना काटे जाए भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

परिवर्तन जॉन दोन कि  प्रभारी गुंजा सिंह के निर्देश में आज  ये कार्यवाही की जा रही है। वही परिवर्तन जॉन 2 के अधिकारियों ने मुरादनगर और मोदीनगर में रोड पर बनी अवैध कालोनी अवैध कालोनी पर  बुलडोजर चलवा कर उसे भी तोड़ दिया आरके सिंह ने बताया कि यह लोग गरीबों की खून पसीने की कमाई को काट लेते हैं उनको धोखा देकर यह उनसे मोटी रकम पढ़ते हैं।

जैसे कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि भूमाफिया के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्ही की मंशा अनुसार जीडीए वीसी के निर्देशन में आज यह कार्रवाई की गई है। भू माफियाओं द्वारा अधिकारियों को डराया धमकाया भी गया लेकिन आरके सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना भू माफिया की अवैध तोड़वा दिया।

वही दूसरी और सीकरी काला मोदीनगर में 300 -SQ मीटर  मेन रोड पर  कमर्शियल निर्मल निर्माण को सील किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों और बिना नक्शे के अवैध बिल्डिंग बनाने वालों के खिलाफ इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

आरके सिंह ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग  करने  और बिना नक्शे के निर्माण करने वालों के खिलाफ बाबा का बुलडोजर इसी तरह आगे भी चलता रहेगा।जीडीए परिवर्तन जोन 2 के एई आरके सिंह ने बताया कि आज वही मोदीनगर क्षेत्र की सहारा रोड में रिंकू जैन की 10 बिघे अवैध कालोनी को भी जीडीए द्वारा बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया है।

वही दूसरी तरह सतीश वगैमेंरह द्वारा सारा गॉव में नई अवैध कालोनी काटी जा रही थी उस को भी  बुलडोजर चलाकर करवाया जा रहा है। वही 25 बीघा  इस के साथ भी अवैध कालोनी काटी जा रही थी  उसे भी बुलडोजर चलाकर करवाया जा रहा है यह कार्रवाई अभी भी जारी है। वही निवारी रोड पर नीरज शर्मा द्वारा 15 बीघा में अवैध कालोनी काटी जा रही थी  कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी उसको भी जीडीए बुलडोजर  चलवा कर तोड़ा जा रहा है।

ये कार्रवाई आज सुबह से जीडीए वीसी और परिवर्तन जोन 2 की प्रभारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में चल रही है। अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ और बिना नक्शे के फ्लोटिंग व  निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। आरके सिंह ने कहा कि मोदीनगर मुरादनगर में कोई भी अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button