Breaking Newsउत्तरप्रदेश

बालाजी शोभा यात्रा में चोरी और जेब काटने वाले चार चोरों को नई मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी का सामान, मोबाईल, नगदी सहित लोगों के कागजात भी बरामद

खबर वाणी संवाददाता

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है,पुलिस ने गत दिनों नगर में निकलने वाली बालाजी शोभायात्रा के दौरान लोगों की जेबें काटने और चोरी आदि की घटना करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों से नगदी,मोबाईल और लोगों के जरूरी कागजात भी बरामद किये गए है, पुलिस ने आज चारों चोरों को पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मु०नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र का है जहां गत दिनों नगर क्षेत्र में श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा का रथ खींच धर्म लाभ उठा रहे थे यात्रा में हजारों से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी यह यात्रा नई मंडी से होकर सिविल लाइन क्षेत्र, कोतवाली क्षेत्र और उसके बाद वापस नई मंडी क्षेत्र में ही बालाजी धाम पर संपन्न हुई थी।

इस यात्रा में अनेकों श्रद्धालु ग्रामीण एंव दूर दराज से भी लोग पहुंचे थे इस धार्मिक यात्रा में चोर उचक्कों के भी वारे के न्यारे हुए थे और लोगों की जेबें कटने से लेकर मोबाईल तक साफ हो गए थे मामले में कुछ पीड़ितों ने थाना नई मंडी पर भी तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी।

जिसमे आज थाना नई मंडी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब चैकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे चार युवकों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी के मोबाइल, नगदी, लोगों के कागजात बरामद किये गए। पुलिस द्वारा थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पकड़े गए चारों चोरों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया की उक्त सभी सामान उन्होंने बालाजी शोभा यात्रा में चुराया था।

◆पकड़े गए चारों चोरों के नाम पते…

•1. आजम पुत्र गालिब नि० मौ० हबीब गढ़ पीर वाली गली थाना मण्डी सहारनपुर उम्र करीब 25 वर्ष

•2. फरहान पुत्र मौ० अब्बास नि० गली न० 5 दिनेश विहार थाना कोतवाली नगर सहारनपुर उम्र करीब 26 वर्ष।

•3. विक्की उर्फ अनुज पुत्र भीम सैन नि, रैदासपुरी थाना सिविल लाईन मु0नगर ।

•4. सैन्की पुत्र प्रमोद उपाध्याय नि. 24/109 कल्याणपुरी थाना नई मंडी म.नगर।

◆पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बरामदगी…

•1. एक मोबाईल Realme कम्पनी का,. एक मोबाईल मोटो कम्पनी का, एक मोबाईल vivo y-20 व एक आधार कार्ड व 150 रुपये की नगदी।

◆चोर जेबकतरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में…

•1. प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत थाना नई मण्डी मु. नगर

•2. निरीक्षक धर्मवीर सिंह थाना नई मंडी मु.नगर

•3. उ.नि. रविन्द्र सिंह थाना नई मंडी मु.नगर

•4. उ.नि. मुकेश कुमार थाना नई मंडी मु.नगर

•5. उ.नि. जितेन्द्र सिंह थाना नई मंडी मुनगर

•6. है०का० सुशील कुमार थाना नई मंडी मु०नगर, सोविन्द्र, मनेन्द्र सिसोदिया, अरुण कुमार ,अमित कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button