भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली मुस्लिम समाज की भव्य तिरंगा यात्रा
खबर वाणी संवाददाता
नई दिल्ली। 10 अगस्त 2022 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा आयोजित “आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव ” के उपलक्ष में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब इरफान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा मोर्चा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य सरफराज अली जी एवं जिला अध्यक्ष एहसान खान, कार्यक्रम के संयोजक सोहेल खान, यूनुस अल्वी और मौलाना करीमुल्ला साहब, मुफ्ती महबूब साहब, हसन अल्वी, खुशी, युसूफ, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज आलम, चौधरी अख्तर खान, अभिषेक जैन, हसन अल्वी, सरवर अली आदि भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इरफान अहमद जी ने आज़ादी के 75वे अमृत महोत्सव पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा ऐसा कार्यक्रम है जो देशभक्ति के साथ साथ देश की 135 करोड़ अवाम को एक साथ जोड़ने का ऐसा अनोखा प्रोग्राम है जो एकजुटता प्रदर्शित करेगा।