Breaking Newsउत्तरप्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा, आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भाजपा युवा मोर्चा के आह्वाहन पर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में प्रदेश के दो राज्य मंत्रियों ने लिया प्रतिभाग, तिरंगा यात्रा में नगर की जनता और स्थानीय निवासियों ने गर्म जोशी के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

भगत सिंह/शिवम जांगीड़

मुज़फ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान भारत भर के साथ ही प्रदेश में के विभिन्न शहरों में चलाया जा रहा है तो वहीं प्रदेश भर में आज तिरंगा यात्रा का भी आगाज किया जा चुका है।

मुजफ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां मुजफ्फरनगर के राजकीय मैदान में उत्तर प्रदेश के 2 राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं केपी मलिक द्वारा तिरंगा यात्रा का जहां हरी झंडी दिखाकर आगाज किया गया है।

तो वही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों मंत्रियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों से भी अधिक कार्यकर्ता एंव पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए नगर के विभिन्न मार्गो, चौक, चौराहों से निकलकर उनका उत्साह वर्धन किया।

यह तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिनमें महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, भगत सिंह रोड, मोती महल, अहलिया बाई चौक, कच्ची सड़क, गांधी कॉलोनी, नई मंडी, सदर बाजार, झांसी की रानी चोक, प्रकाश चौक, आदि विभिन्न चौक चौराहों और मार्गों से निकलते हुए वापस राजकीय मैदान में ही इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button