भाजपा नेता ईश्वर मावी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, कहा कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी
खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित किया है ईश्वर मावी ने कहा कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। लोनी बॉर्डर पर बेहटा हाजीपुर की संगम विहार कालोनी में विकास सेवा शिक्षा समिति के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने दर्जनों मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा नेता ईश्वर मावी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए और फिर उन्हें मंच तक लेकर गए। मंच पर समिति के अध्यक्ष विकास कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी का फूल माला और तिरंगा पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि कठिन मेहनत ही सफलता की कुंजी है कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है उन्होंने समिति के अध्यक्ष विकास कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी समिति छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ वृक्षारोपण, पशुधन प्रसार व महिला उत्पीडन और दहेज प्रथा के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने का सराहनीय कार्य कर रही है उन्होंने छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सिखरानी के ग्राम प्रधान रजनीश मावी, डाक्टर नवनीत बैसला, अशोक भाटी, मनोज कुमार, कविता, प्रिया, विकास सक्सेना, रोहित उपाध्याय, मोहित गौड़, राहुल, सचिन शर्मा, विनित शर्मा, रोशनी, अरुण, सीमा व राहुल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।