निष्पक्ष होकर मजबूत प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस : लोकेश चौधरी

खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसी भी अब फ्रंट फुट पर दिखाई दे रही है, जिसके चलते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अपनी टीम को लेकर मजबूत और जिताऊ प्रत्याशियों पर दांव लगाने के बारे में विचार विमर्श करते हुए प्रत्याशियों के बायोडाटा को खंगाल कर मजबूत प्रत्याशियों को टिकट देकर नगर निगम में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए प्रयासरत दिखाई दे रही है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने साफ शब्दों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में मजबूत और निष्पक्ष तौर पर मजबूत प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में आवेदक कर्ता लगातार पार्टी कार्यालय आकर विभिन्न वार्डों के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक 300 से अधिक आवेदको ने कांग्रेस पार्टी का टिकट मांग रहे हैं। कई वार्ड ऐसे भी हैं जहां से 10 या उससे अधिक आवेदकों ने पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है।
पार्टी निष्पक्ष होकर अपने उम्मीदवार नगर निगम में उतारेगी। कांग्रेस का टिकट मजबूत और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। इस बार पार्टी का लक्ष्य नगर निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जिताकर नगर निगम के सदन में पहुंचाना है। दावा किया कि इस बाद कांग्रेस के टिकट पर जीतकर नगर निगम के सदन में पहुंचने वाले पार्षदों की संख्या सर्वाधिक होगी।