Breaking Newsउत्तरप्रदेश

कल मुज़फ्फरनगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करेगें नसीमुद्दीन सिद्दीकी

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कल यानी शनिवार दिनांक 17/12/2022 को सहारनपुर से पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा का होगा आगाज शहर में पद यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा देर शाम पड़ोसी जनपद बिजनोर में करेगी प्रस्थान यह जानकारी देर शाम मु० नगर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए दी है।

मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर स्थित एक होटल में देर शाम सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित नगर के कांग्रेसियों का जमावड़ा देखा गया।

यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि कल मुजफ्फरनगर में भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज होगा जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर शाम पड़ोसी जनपद बिजनौर में भी जाएगी।

यहां नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि हमारे कांग्रेस के बड़े नेता माननीय राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से इस भारत जोड़ो पर यात्रा का शुभारंभ किया है जो पूरे भारत में चलेगी।नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में केंद्र की भाजपा सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दोनों ही जनता को लूटने का काम कर रही है।

प्रदेश भर के साथ ही भारत भर में बेरोजगारी, मजदूरी, महंगाई आदि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो उस समय सिलेंडर की कीमत ₹400 हुआ करती थी जो अब बढ़कर 12:00 ₹हो गई है यहां डीजल पेट्रोल के रेट भी हमारी सरकार में ₹51 हुआ करते थे जो अब 100 के पार हो चुके हैं।

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जनता को छल रही है मनमाने तरीके से जीएसटी लगा रही है जनता के साथ धोखा, किसानों के साथ धोखा, महंगाई पर आग ही आग लगी है लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार इस तरह कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है।

प्रदेश सरकार की अगर बात करें तो यहां महिलाओं के ऊपर भी अत्याचार, व्यापारियों के साथ व्यापार को लेकर जीएसटी का डर दिखा लूट मचाई हो रही है इसी के साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार जातिगत आधार पर और जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

कांग्रेस की बारात जोड़ों पदयात्रा कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक जारी रहेगी ताकि भारत जोड़ो पदयात्रा से आम जनता जनमानस को केंद्र और प्रदेशों की सरकार के क्रियाकलापों से जगह जा सके प्रदेश सरकार में अगर नगर निकाय चुनाव की बात करें तो उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव यहां हम अपने दम पर लड़ेंगे किसी से भी हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में नगर के पुराने कांग्रेसियों सहित वर्तमान जिलाध्यक्ष व कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button