Breaking Newsउत्तरप्रदेश

आगे चल रहे वाहन से टकराई वोल्वो, एक दर्जन से अधिक सावरिया गंभीर रूप से हुई घायल

खबर वाणी / अश्वनी पाठक 

 

कन्नौज। जिले में आगे चल रहे वाहन से टकराई वोल्वो एक दर्जन से अधिक सावरिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं दिल्ली से बिहार जाते समय एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ है। घटना से सवारियों में भगदड़ मच गई, इसके बाद घायल सवारियों को यूपीडा एम्बुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया

सौरिख एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाते समय थाना क्षेत्र के किमी. 149 पर ओवरटेक के समय आगे चल रहे वाहन से वोल्वो बस टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक सावरिया घायल हो गई। घटना से सवारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस में सभी घायल सवारियों का उपचार कराया गया।

बिहार के दरभंगा जिला के थाना रियान के फुलकाई गांव निवासी चालक दीपक मिश्रा साथी चालक राजाराम के साथ शनिवार की रात वोल्वो बस में सौ सवारियां लेकर दिल्ली से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से बिहार जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के किमी. 149 पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बस वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक दीपक, राजाराम, समेत बिहार के मधुबनी निवासी तेज प्रताप पुत्र राजवेद समेत एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।

जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी एवं यूपीडा एंबुलेंस ने घायल सवारियों का उपचार कराते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर खड़ा कराते हुए सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया। बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। घायल हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button