Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपाईयों ने किया नवनिर्वाचित एमएलसी मोहित बेनीवाल का स्वागत

खबर वाणी संवाददाता 

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के एमएलसी बनने के बाद प्रथम बार गाजियाबाद आगमन पर यूपी गेट एलिवेटेड रोड पर शानदार स्वागत अभिन्नदन किया। एमएलसी चुने जाने के बाद पहली बार लखनऊ से नोएडा जाते समय भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल का जिले में भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उन्हें रोक कर माल्यार्पण किया और गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान मोहित बेनीवाल ने कहा कि वह नेता नहीं कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विधान परिषद सदस्य चुन कर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने माला पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उन्हें लाद दिया। इस दौरान स्वागत करने वालों में महामंत्री पप्पू पहलवान, संजीव झा, उदिता त्यागी, रानिता सिंह, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी, प्रीती चंद्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, अमित कल्याणी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, सुधीर त्यागी, राजन आर्य, अनिल शर्मा, अनिता शर्मा, वर्षा हजेला, सिद्धी प्रधान अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, हरेन्द्र चौधरी, प्रतीक माथुर, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी…

महामन्त्री गोपाल अग्रवाल, महानगर मन्त्री संदीप त्यागी महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डा ऋचा भदौरिया, लवली कौर, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, सुधीर शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, सुनील, करन शर्मा, पार्षद पूनम सिह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी, पूनम गुप्ता, पुष्पा पाण्डे, ऋतु पारिख, सुमन सिहं नीलम सिह, प्रीति शर्मा, सरोज, सुषमा, जयलक्ष्मी महिम गुप्ता,पवन शर्मा दयानंद बंसल, राहुल तोमर, ओम दत्त कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button