Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

गांव टीला मे सभी बूथों पर जीते भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग,ईश्वर मावी की कड़ी मेहनत लाई रंग

राष्ट्रीय सचिव व सांसद सुरेंद्र नागर और मंत्री नरेंद्र कश्यप भी पहुँचे थे ईश्वर मावी के घर

खबर वाणी संवाददाता 

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा में भाजपा के कद्दावर नेता ईश्वर मावी व उनकी पुत्रवधु जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी के गाँव टीला शहबाजपुर में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने सभी बूथों पर एकतरफ़ा जीत दर्ज की है। ग्राम टीला शहबाजपुर में कुल 7 बूथ हैं जिन पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को 3012 वोट मिले हैं।

बता दें कि लोनी विधानसभा क्षेत्र में व्यक्तिगत जनाधार रखने वाले ईश्वर मावी 2012 में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय लड़े थे जिसमें उन्हें 18 हज़ार वोट मिले थे और 2017 में उनकी धर्मपत्नी विमला मावी भी निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ी थीं जिसमें उन्हें लगभग 25000 वोट मिले थे दोनों चुनावों में मावी दंपत्ति तीसरे स्थान पर रहे थे और कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार भी उनसे पीछे रहे थे वर्तमान में उनकी पुत्रवधू अंशु सूरज मावी ज़िला पंचायत की सदस्य हैं।

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में ईश्वर मावी ने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की अपने आवास पर एक बड़ी जनसभा कराई थी जिसमें लोनी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, लोनी नगर पालिका के अनेक सभासदों सहित हजारों गणमान्य लोग शामिल हुए थे।

चुनाव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सांसद सुरेंद्र नागर व प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी ईश्वर मावी के घर जाकर लोनी क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अलग अलग मुलाक़ात की थी और अतुल गर्ग को चुनाव में वोट देने की अपील की थी। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि लोनी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को लोनी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत मिली है इसके लिए वह पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र की देवतुल्य जनता को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button