कल ग़ाज़ियाबाद आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जन विश्वास यात्रा में करेंगे रोड शो, भाजपा नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार के आगमन पर गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला ग्राउंड में भाजपा नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। भाजपा पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया दिनांक 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद में आगमन होने वाला है, जिसके संदर्भ में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। गाजियाबाद कालका गढी चौक पर योगी के स्वागत के लिए मंच लगाया जाए और उसके बाद जन विश्वास यात्रा रैली प्रारंभ की जाएगी जो कि शहर के चौधरी मोड़ से होते हुए घंटाघर कोतवाली से शहर के कई एरिया से होते हुए हापुड़ मोड़ चौराहे तक यह रैली समाप्त होगी।
आगे महानगर अध्यक्ष ने बताते हुए कहा यह रैली लोगों में विश्वास जग आएगी भाजपा पार्टी की योगी सरकार ने प्रदेश में पिछले लगभग 4 साल से सर्वजन हिताय लोगों के लिए कार्य किया है।
प्रदेश के जनता के समुदाय के प्रति एक विश्वसनीय कार्य करने का कार्य योगी सरकार द्वारा किया गया है। कांफ्रेंस के दौरान गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश राज्य स्वास्थ्य मंत्री व विधायक अतुल गर्ग,
गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा, महानगर मंत्री पप्पू पहलवान अन्य भारतीय जनता के पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।