फिट रहने का सबसे आसान तरीका है दौड़, यशोदा अस्पताल से युवाओं ने दिखाया हाफ मैराथन दौड़ उत्साह

मुख्य अतिथि :-अरुण सिंह -सांसद वीके सिंह-विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से दिखाई झंडी
गाजियाबाद – एलेवेटिड रोड पर पहली बार हाफ मैराथन दौड का आयोजन किया। फिट रहने का सबसे आसान तरीका है दौड़ लगाना और इसी को ध्यान में रखते हुए कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने रविवार सुबह यशोदा हाफ मैराथन दौड का आयोजन किया। दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सांसद जनरल वी.के.सिंह व विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके लिए पूर्व में ही प्रशासन से अनुमति करा ली गई थी।

सांसद जनरल वी.के.सिंह ने वर्तमान शहरी माहौल में सुबह के वक्त दौड़ने को स्वस्थ रहने का सही फार्मूला बताया। उन्होंने मैराथन दौड़ के अच्छे इंतजाम के लिए अस्पताल के चेयरमैन डॉ.पी.एन.अरोड़ा का सराहना की। विधायक संगीत सोम ने अच्छे खानपान के साथ व्यायाम करना भी जरुरी है। ऐसे में सुबह दौड़ लगाकर स्वस्थ रह सकते हैं। यशोदा हॉफ मैराथन दौड़ में युवाओं के साथ, प्रशासनिक व पुलिस का उत्साह भी देखने वाला था। हॉफ मैराथन में विदेशी मेहमानों ने भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि व्यक्ति के स्वस्थ रहने पर ही एक बेहतर स्वस्थ समाज बनेगा। वर्तमान में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत है,लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने मैराथन में शामिल लोगों से कहा कि वह लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सुबह दौड़ व टहलने के लिए प्रेरित करें।
मैराथन से पहले मंच से फिट रहने के कई व्यायाम व संगीत के साथ कसरत के गुर बताए गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, प्रदीप चौधरी, पार्षद मनोज गोयल, तरुण शर्मा समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ.पी.एन.अरोड़ा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।