गाजियाबाद

पुलिस मुठभेड़ में ढाई लाख का लुटेरा घायल, गिरफ्तार

खबर वाणी संवाददाता-मनोज कुमार
ग़ाज़ियाबाद :- थाना साहिबाबाद पुलिस के साथ बदमाशो की हुई एक सशरूत्र मुठभेड़ में एक लूट की घटना में बांछित चल रहे दो बदमाशो में से एक पुलिस की गोली से घायल हो गया लेकिन दूसरा भागने में कामयाव हो गया।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बातया कि थाना साहिबाबाद पुलिस को उसके क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना में वांछित चल रहे बदमाशो को शीघ्र से शीघ्र बदमाशो को कानून के हबाले करने के आदेश दिये थे। इसलिये थाना साहिबाबाद पुलिस ने संदिग्ध बदमाशो की धरपकडत्र के लिये चौकिंग अभियान मोहननगर पीएनबी बैंक के पास चलाया हुआ था। समय करीब 17.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तो वे नहीं रूके। उल्टा उन्होंने भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर खेल दिया।

पुलिस की गोली लगने से घायल हुए ढाई लाख की लूट का वांछित बदमाश

पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश कुनिल ग्वाला उर्फ प्रेम ग्वाला निवासी चूड़ीपट्टी थाना किशनगंज जिला किशनगंज बिहार गोली लगने से घायल हो गया ,लेकिन दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।घायल लुटरे को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ’गिरफ्तार बदमाश थाना साहिबाबाद के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में हुई ढाई लाख की लूट में वाछिंत चल रहा था। इसके कब्जे एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा, दो जिन्दा कारतूस के अलावा लूट से संबंधित 15हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button