उत्तरप्रदेश

विधायक बीसलपुर की अध्यक्षता में धान खरीद 2019-20 के लिए कृषक पंजीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन !

पीलीभीत :- बीसलपुर में विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा की अध्यक्षता में धान खरीद 2019-20 के लिए कृषक पंजीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद में धान खरीद 01 अक्टूबर से प्रारम्भ होनेवाली है जिसमें धान का समर्थन मूल्य धान कामन का 1815रू0 प्रति कुन्तल और ग्रेड वन का 1835रू0 प्रति कुन्तल है। जनपद में अबतक 4795 किसानों द्वारा सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया गया हैं गतवर्ष जनपद के जनपद के 24432 किसानों ने धान बेचा था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने पंजीकरण हेतु आवश्यक तथ्यों से अवगत कराया साथ ही धान खरीद नीति के प्रमुख बिन्दुओंसे किसानों को अवगत कराया गया। पंजीकरण हेतु आवश्यक राष्ट्रीय कृत बैंकों में खाते खुलवाने के लिए सभी किसानों को अवगत कराया गया। धान क्रय में प्रथम बार लागू कांटेक्ट फार्मिंग और बटाई खेती के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। एआरकापरेटिव, पीलीभीत ने किसानों से अपने धान सुखाकर क्रेन्द्रों पर लाने का आग्रह किया। किसान मनजीत सिंह ने मांग की कि न्याय पंचायत स्तर और विकासखण्डो में पंजीकरण कैम्प लगाये जाये। उप जिलाधिकारी ने सभी किसानों से स्वयं पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। पंजीकरण हेतु सभी मण्डियों में स्थायी पंजीकरण कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। विधायक बीसलपुर ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसी किसान का शोषण नही होने दिया जाएगा। कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मण्डी सचिव और मुझे सूचित करें। क्रय केंद्रों से माफियाओं को चलने नही दिया जाएगा। सरकार ने सभी ठेकेदारों की नियुक्ति ई टेंडरिंग के द्वारा करने को कहा है, उसी से नियुक्त करें।
कार्यशाला में उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआरकापरेटिव, सचिव मण्डी समिति एवं समस्त एआर कापरेटिव, सचिव मण्डी समिति एवं समस्त जिला प्रबन्धक क्रय एजेसी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button