Breaking Newsगाजियाबाद

देखे वीडियो कैसे बेखोफ बदमाशो ने लॉक डाउन में भी युवक को घर मे घुसकर गोली मारी

खबर वाणी वैभव शर्मा

ग़ाज़ियाबाद। कोरोना वायरस से देश भर में लॉकडाउन है। लॉकडाउन में जिला गाजियाबाद के 13 जगह को चिन्हित किया गया। जिसके बाद गाज़ियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के संजय नगर में बदमाश बेखोफ है। दो अज्ञात बदमाश लॉकडाउन के समय मे घर में घुसकर अंकित नाम के 30 वर्षीय युवक को गोली मार देते है। घटना के बाद युवक पुलिस चौकी पर पहुचता है और युवक को गम्भीर अवस्था मे सर्वोदय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहा युवक की छाती में गोली लगी है और हालत गंभीर बानी हुई है।

गोली लगने से घायल हुए अंकित को उपचार के लिए ले जाते हुए,चिकित्सक

लॉकडाउन के समय मे रोड पर जगह- जगह पुलिस खड़ी हुई है। जिसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का डर नही है। बेखोफ बाइक पर सवार दो बदमाश संजय नगर पहुचते है और अंकित नाम के युवक की छाती में गोली मारकर फरार हो जाते है। जिसके बाद युवक घायल अवस्था मे चौकी पर पहुचता है। जिसके बाद पुलिस उसे घायल अवस्था मे कविनगर इलाके के सर्वोदय अस्पताल के भर्ती कराया जाता है। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। वही युवक के परिवार वाले इसे रंजिश का मामला बता रहे है और हमले के पीछे किसी का हाथ बता रहे है।

अज्ञात बदमाशों द्वारा घर मे घुसकर युवक में मारी गोली के बारे में जानकारी देते हुए,सीओ अवनीश कुमार

सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि, फहिलाल युवक का इलाज सर्वोदय हॉस्पिटल में चल रहा है। मगर लॉकडाउन के समय मे घर के घुसकर गोली मारने का मामला काफी गंभीर है और कई लोगों पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button