Breaking Newsउत्तरप्रदेश

चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसानो को किया पुरस्कृत व सम्मानित, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज जिला कलेक्ट्रेट में स्थित जिला पंचायत सभागार में पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में आज किसान सम्मान दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा कृषक पुरस्कार वितरण व् किसानो को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रसार सुधार कृषि तकनीकी प्रबंध अभियान योजना के अंतर्गत किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषक पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।

जिसमें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, एवं सभी अधिकारियों के द्वारा उत्कर्ष किसानों को भी सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button