Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

मुरादनगर हादसा : शमशान घाट कांड में EO सहित 5 लोगो पर हुई FIR दर्ज

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलरसी गांव में रविवार को हुए अचानक दर्दनाक हादसे में अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और तक़रीबन 15 लोग घायल हैं। ग़ाज़ियाबाद जिले के मुरादनगर शमशान घाट में हुए हादसे में अब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि खुद मेरठ जॉन आईजी प्रवीण कुमार ने की है, और करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इस मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी गांव के रहने जयराम का रविवार को निधन हो गया था, जिनका रविवार को अंतिम संस्कार होना था। इस दौरान मृतक के परिजन व सगे संबंधियों के तक़रीबन 50 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। और बारिश के कारण अधिकांश लोग श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर बने 70 फीट लंबे गलियारे में खड़े थे।

इसी बीच अचानक से गैलरी की छत भरभरा कर नीचे खड़े लोगो के ऊपर गिर गई। कुछ लोग तो बाहर निकल गए लेकिन करीब 40 लोग मलबे के नीचे दब गए। करीब 5 घंटे तक पुलिस और पीएसी द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। आपको बता दें जो छत गिरी है उसका निर्माण करीब 60 लाख की लागत के आसपास हुआ था और महज पंद्रह दिन पहले ही आम जनता के लिए इसको खोला गया था।

हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

इस दर्दनाक हादसे में देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति सहित सभी ने दुःख व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने हादसे के कारणों की जांच के आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब की और घायलों के उचित इलाज कराने की घोषणा की है।

दर्दनाक हादसे में पुलिस ने ईओ निहारिका सिंह समेत 5 लोगो पर दर्ज की FIR

मुरादनगर शमशान कांड में लिप्त भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई। आपको बता दें मुरादनगर हादसे में पुलिस ने ईओ निहारिका सिंह समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है जिसमे ठेकेदार अजय त्यागी,जेई चंद्रपाल भी शामिल हैं।इस घटना में मुरादनगर नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी तथा कुछ अज्ञात साथियों व जिम्मेदार अफसरों के विरूद्ध ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज आईपीसी की धाराओं 304, 337, 338, 427 व 409 में केस दर्ज कर आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने भी आनन फानन में जांच शुरू कर दी है।

Tags

Related Articles

Back to top button