Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

शमशान घाट कांड : गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली मेरठ हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी इलाके में रविवार को जयाराम का अंतिम संस्कार करने गए लोगों के ऊपर श्मशान घाट की गैलरी का लेंटर भरभरा कर ऊपर गिर गया जिसके नीचे दबने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 30 लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि उखलारसी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार में गये लोगों के ऊपर लिंटर गिर गया था। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई एवं बड़ी संख्या में लोग घायल है। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद गुस्साये लोगों ने कई शवों को दिल्ली- मेरठ हाइवे पर रख दिया है तथा प्रदर्शन करने के साथ ही हाइवे पर जाम लगा दिया।

सुबह करीब नौ बजे से हाइवे जाम है। जानकारी मिलने पर विधायक अजीत पाल त्यागी मौके पर पहुंच गये। इनके साथ ही एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी, सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर है।

शमशान घाट की गैलरी का लेंटर गिरने से दबे लोगों में से करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। जिनके टांग हाथ पैर टूट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे में अभी तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

आखिरकार इतने बड़े दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कौन है। डेढ़ माह पहले बने शमशान घाट का ये नया सेट निर्माण कराया गया था। लेकिन ये डेढ़ महीना के अंदर ही हल्की सी बारिश में कैसे टूट गया।

मुरादनगर के उखलारसी शमशान घाट के लेंटर के नीचे दबने से 25 लोगों की मौत होने के बाद गुस्साये लोगों ने दिल्ली- मेरठ हाइवे पर शवों को रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी मौजूद है।

जबकि प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से गाजियाबाद भेजा है। वे मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।

हाइवे पर शवों को रखे जाने के कारण करीब 15 किलो मीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार डीएम एवं एसएसपी जल निगम के मुरादनगर गंग नहर स्थित गेस्ट हाऊस में है।

Related Articles

Back to top button