Breaking Newsउत्तरप्रदेश

कोरोना कर्फ्यू का दिखा असर, शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में पसरा सन्नाटा

खबर वाणी निशांत सरोहा

शामली। कॉविड 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके चलते जनपद में भी कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।जिसका असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। जहा लोगो द्वारा महामारी के प्रति जागरूक देखने को मिल रही है। रात 8 बजे से ही सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है।शहर की सड़कों पर केवल पुलिस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही नजर आ रहे है।

 

आपको बता दे की शहर में कोरोना कर्फ्यू का खासा असर देखने को मिल रहा है। जहा शहर के लोगों द्वारा भी महामारी के प्रति जागरूक का परिचय देते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है।

लोगो ने कल ही रोजमर्रा की जरूरतों में काम आने वाले सामान खरीद लिए थे।जिसके चलते एक बार फिर लॉकडाउन की यादें भी ताजा हो गई है।शहर के गली मोहल्लों, मुख्य बाजारों, और सड़को पर पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा हुआ है।

सड़को पर केवल पुलिस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही नजर आ रहे है। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेडिकल स्टोर भी खुले हुए है।वहीं इस दौरान जो लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे है।

उन्हें पुलिस द्वारा सबक भी सिखाया जा रहा है।वहीं एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड द्वारा शहर में सैनिटाइजर भी किया जा रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button