Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

लोनी हत्या कांड : सगे भतीजे ने व्यपारी की हत्या, You Tube पर पिस्टल में सलेंसर लगने की देखी थी, वीडियो

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। लोनी इलाके में गोलीकांड में घायल हुई महिला की भी मौत की खबर सामने आ रही,  मरने वालो की संख्या 04 हुई। चारो हत्यकांड को एक ही शख्स ने अंजाम दिया था।

परिवार के मुखिया के भतीजे ने किया अपने ताऊ, ताई और दो भाइयों की हत्या की है, अपनी भाभी को भी मरना चाहता था लेकिन गोली नही चली। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के साथ साथ अस्पताल भी गया था।

आर्थिक हालात खराब होने के कारण पैसे मांगने गया था आरोपी, उसी में बहस के बाद चलाई गोली। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया आरोपी अय्यूब कबाड़ का काम दिल्ली करना चाहता था जिसके लिए पैसे की मदद के लिए आरोपी अय्यूब ने ताऊ से बात की जिस ताऊ ने पैसे देने से मना कर दिया।

बस इसी बात पर मन ही मन इसने ताऊ से नराजगी पाल ली ओर घटना की रात ताऊ के घर सोया और मध्य रात्रि में ये ताऊ के पास पहुंचा और फिर पैसे की मांग की मना करने पर इसने गोली चला दी।

गोली की आवाज पर मर्तक बेटे और बीबी आ जाती जिस पर ये उन्हें भी गोली मार देता है और छत के रास्ते भाग जाता है। आरोपी ने अपनी शर्ट और रिवाल्वर नाली में फेंक दी। पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद पुलिस ने कुछ सी सी टीवी बरामद किए।

जिसमे आरोपी शर्ट उतार कर फेकते नजर आया ओर फिर आरोपी ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी से कपड़े घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक किसी प्रकार की लूट नही हुई थी।

Tags

Related Articles

Back to top button