कल मनाया जायेगा विजय दशमी का त्यौहार, जिले के विभिन्न स्थानों पर खड़े होंगे विशालकाय रावण,कुम्भकर्ण,मेघनाथ के पुतले
खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। कोरोना रूपी रावण के भय से जहां एक तरफ भारत वर्ष में गत दो वर्षों से विजय दशमी और राम लीलाओं के त्यौहारों पर पाबन्दी लगी हुई थी ,तो वहीं अब कोरोना के भय से मुक्ति पाती दिखाई दे रही जनता फिर से अपने पुराने दिनों में लौटने लगी है ,जिसके चलते लोग अब अपने तीज त्यौहार मनाने लगे है आने वाले कल यानि 15 अक्टूबर को देश भर के साथ ही जनपद में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ लोग विजय दशमी का त्यौहार मनाने जा रहे है।
अगर सुरक्षा व्यवस्था की हम बात करें तो जनपद मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बन्दोबस्त किये गए है आज देर शाम शहर के नुमाईश ग्राउंड में खुद जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक यादव, एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,सहित स्थानीय पुलिस ने विजय दशमी स्थल का निरीक्षण किया।
यहाँ विजय दशमी का 33 वां त्यौहार श्री राम सेवा दल द्वारा मनाया जायेगा जिसके आयोजक विनोद खेड़ा सहित कई अन्य पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता होंगे।
यहाँ आयोजन समिति से जुड़े कुलभूषण बजाज ने जानकारी देते हुए बताया की यहाँ श्री राम सेवा दल द्वारा विजय दशमी का त्यौहार प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है लेकिन गत दो वर्षों से कोरोना के चलते यह त्यौहार नही मनाया जा रहा था।
उन्होंने कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्य नाथ जी के प्रयास से देश कोरोना रूपी रावण के चंगुल से मुक्त होता दिखाई दे रहा है कल हम लोग 33 वां विजय दशमी का त्यौहार मनाने जा रहे है।
यहां मैदान में 55 फुट के रावण,50 फुट के मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतले लगाये जा रहे है इसके साथ ही हम लोग इस बार कोरोना का पुतला भी जलाएंगे और गो कोरोना गो के नारे के साथ कोरोना को देश से भगाएंगे।
उधर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जब एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की कल जिले में विभिन्न स्थानों पर विजय दशमी का त्यौहार मनाया जायेगा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी।
हर प्वाईंट पर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए सजग रहने और सख्ती के साथ डियूटी करने के बारे में बता दिया गया है।
हशोशल डिस्टेंसिंग के साथ फेस मास्क पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा साथ ही साथ जनता से भी अपील है की वे भी शोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क लगाएं।