Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

खुले आसमान में सो रहे गरीब लोगों को तहसीलदार ने बांटे कंबल

सदर तहसीलदार द्वारा 100 से अधिक गरीबों को कंबलों वितरण किया गया

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। आज जिले में भीषण ठंड व शीतलहरी को देखते हुए डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज सदर तहसीलदार,कानूनगो, और लेखपाल ने गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण शुरू कर दिया है। आज जिले की सदर तहसील ने 100 से अधिक गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया।

ठंड के मौसम में नि:शुल्क कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सदर तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा, ने आज रात्रि में रोटरी क्लब के सामने गरीबो को ठंड से बचने के लिए बाटे इनके साथ विपिन चौधरी कानूनगो, और निशांत त्यागी लेखपाल भी साथ मजूद थे।

कंबल लेने के लिए वहा पर गरीब व बेसहारा महिलाओं व वृद्घों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि रात्रि 8.00 बजे 100 से अधिक लोगों को कंबल बांटे गए। सर्दी के मौसम में गर्म कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

गरीब और असहाय लोगों ने कंबल फागण प्रशासन के लोगों का दिल से धन्यवाद किया और दुआ भी दी। इस मौके पर सदर तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा, विपिन चौधरी कानूनगो, और निशांत त्यागी लेखपाल मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button