Breaking Newsउत्तरप्रदेश

महिला आरक्षियों के हॉस्टल का हुआ लोकार्पण,  शिलान्यास, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई भाजपाई हुए शामिल

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रिजर्व पुलिस लाइन मेंं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुजफ्फरनगर महिला आरक्षियों को एक बड़ी सौगात दी गई है।

मुजफ्फरनगर की पुलिस लाईन में 48 महिला आरिक्षयो हेतु हॉस्टल का वर्चुअल के माध्यम से  लोकार्पण हुआ है।

मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए 48 बेड का हॉस्टल बनाया गया है।जिसमें महिला पुलिसकर्मी आराम से रह सकती है। यह हॉस्टल महिला पुलिस कर्मियों के लिए नए साल का उत्तर प्रदेेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया तोहफा भी माना जा रहा है।

167 लाख रुपये की लागत से बने हॉस्टल से महिला पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। उद्घाटन के दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई भाजपा नेताओं सहित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button