Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मकर सक्रांति के अवसर पर जरूरतमंद को कंबल किये वितरण, जरूरतमंद,बेसहराओं निर्धनो की सेवा से ही मिलता है सच्चा सुख :- अनिल तायल लायन एंव पूर्व चेयरमैन

खबर वाणी संवाददाता

मुजफ्फरनगर। जनपद की धार्मिक नगरी कही जाने वाली शुक्रतीर्थ में लायन क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर सैकड़ों से भी ज्यादा जरूरतमंदों, निर्धनो, साधू सन्तों आदि के बीच पहुंचकर गर्म कम्बलों का वितरण किया गया यहां लायन क्लब के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा की जरूरतमन्दों, निर्धनो आदि की सेवा से ही सच्चा सुख मिलता है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक नगरी कहीं जाने वाली शुक्रतीर्थ में आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर गणपति धाम में लायन क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा जरूरतमंदों निर्धनों साधु-संतों आदि लोगों के बीच पहुंचकर सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बलों का यहां वितरण किया गया है।

यहां पहुंचे लायन अध्यक्ष व्यापक क्रष्ण पुरी, पूर्व चेयरमैन एवं लायन अनिल तायल ,लायन पंकज गर्ग आदि ने गणपति धाम में जहां सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना की तो वहीं तत्पश्चात क्षेत्र के साधू संतो, निर्धनो एंव जरुतमन्दो को बुलवाकर उन्हें सैंकड़ों से भी अधिक गर्म कम्बलों का वितरण किया।

यहां लायन अनिल तायल व् व्यापक क्रष्ण पुरी ने बताया की जरूरत मन्दो, निर्धनो एंव साधू सन्तों की सेवा में ही सच्चा सुख प्राप्त होता है लायन क्लब मु0 नगर लक्ष्मी से जुड़े पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता नित सेवार्थ के ही कार्य करते आ रहे है।

उन्होंने बताया की आज लायन क्लब मु0 नगर लक्ष्मी के सभी मेम्बरों के सहयोग से यहां लगभग ढाई सौ कम्बलों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर लायन अध्यक्ष व्यापक क्रष्ण पुरी, लायन अनिल तायल, लायन पंकज मोहन गर्ग, उरेंद्र त्यागी, विनोद पंडित, नीरज, सचिन आदि कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button