Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

बदलाव का मन बना चुकी है उत्तर प्रदेश की जनता : सचिन पायलट

खबर वाणी संवाददाता

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचीन पायलट गुरुवार को गाजियाबाद शहर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल के घंटाघर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे। मुख्य चुनाव कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में रही बसपा सपा और भाजपा की सरकारों ने जनता का सोषण किया है।

प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल का गाजियाबाद विधानसभा पर जीत दर्ज करना तय है।

सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली और यूपी में रही भाजपा की सरकारों ने किसानों को एक साल बॉर्डर पर धरना देने को मजबूर किया। किसानों पर लाठीचार्ज कराया। 700 किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया। प्रदेश की भाजपा सरकार में आज आम आदमी, कारोबारी, किसान, मजदूर सब परेशान हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं। प्रदेश की पुलिस ने दायरे के बाहर आकर काम किया। प्रदेश सरकार के बुल्डोजर और तानाशाही से जनता परेशान हो चुकी है। बिजली पानी, शिक्षा, स्वास्थय जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदेश में आम आदमी को नहीं मिल रही हैं।

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में हार को देखते हुए एक बार फिर जनता में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। लवजीहाद, जातिवाद 80 बनाम 20 की बात की जा रही है। गृह मंत्री जाट नेताओं को बरगला रहे हैं। यूपी में हार देखते हुए भाजपा बौखला गई है। यही कारण है कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक पार्टी छोड़कर भाग रहे है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा की अहंकारी सरकार को उखाड़ फेकेगी।

◆विकास पुरुष थे स्वर्गीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल…

• राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं युवा नेता सचिन पायलट ने कहा कि सुशांत गोयल के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के साथ उनका संसद में कार्यकाल रहा। उस दौरान सुरेन्द्र गोयल सिर्फ गाजियाबाद के विकास की बात किया करते थे। उनका सरल और सौभय व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता था। सचिन पायलट ने कहा कि अपने पिता की तर्ज पर सुशांत गोयल की प्राथमिकता भी जनसेवा है।

• उन्होंने जनता से अपील की कि शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल को वोट करे। प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बबली नागर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कार्तिक्य कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश चौधरी, एआईसीसी सदस्य सतीश त्यागी, सरदार सतनाम सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी, पूजा गोयल, निधी अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, रोमा गुप्ता भावना जिंदल,पूजा चड्ढा,नीरू गर्ग, कुसुम गोयल, एडवोकेट कमलेश कुमारी,आदि मोजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button