Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी ने जनसंपर्क कर भाजपा के लिए मांगे वोट

खबर वाणी संवाददाता

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब मात्र 5 दिन बाकी रह गए। जैसे जैसे समय कम बच रहा है वैसे तमाम राजनीतिक दलों ने भी चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अपने दिग्गजों को प्रचार मैदान में उतार दिया है।

इसी क्रम में विधानसभा चुनाव में कम समय बचने के चलते ही भाजपा भी प्रचार में जोरशोर से जुट गई हैं।

बता दे कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए कमर कस ली है, आपको बता दे कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गाज़ियाबाद जनपद में पांचों सीटों पर अपना परचम लहराया था।

आपको बता दे कि भाजपा की इकाई भाजयुमो की पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी और भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने दिल्ली गेट पर लोगो से जन सम्पर्क किया है। इस जनसम्पर्क के दौरान अनुभव शर्मा दीपक कौशिक सोनू शर्मा आकाश गर्ग लाला मौजूद रहे है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button