Breaking Newsउत्तरप्रदेश

गैंग रेप की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों सहित 10 आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने सभी को सम्बंधित मामले में कार्यवाही करते हुए भेजा जेल

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधी किस कदर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक गैंग रेप की घटना का नई मंडी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। आज मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी आरोपियों को संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

यहाँ एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने जानकारी देते हुए बताया विगत दिनों एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें महिला द्वारा थाना नई मंडी पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

जिसमें आज नई मंडी पुलिस ने गैंगरेप की घटना को कारित करने वाले आरोपियों व उनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमे दो नाबालिग भी है।

एसपी सिटी ने बताया की महिला की शिकायत पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए सभी को नई मंडी पुलिस ने  सभी लोगों को गिरफ्तार करते हुए सम्बंधित मामले में कार्यवाही कर आज उन्हें जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम पते

•1.आशु पुत्र ताहिर निवासी गांव मखियाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•2. इरशाद पुत्र शेर अली निवासी गांव मखियाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•3. जावेद पुत्र महबूब निवासी गांव मखियाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•4. उस्मान पुत्र मेहरबान निवासी मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।

•5.आबिद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मदीना कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•6.सावेज पुत्र महमूद निवासी मदीना कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•7. सादाब पुत्र इसरार निवासी मदीना कॉलोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

•8.शाहरुख पुत्र अली हसन निवासी गांव दोघट थाना दोघट बागपत हाल निवासी गांव मखियाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर।

 तथा 2  बाल अपचारी द्वारा दिनांक 22.03.2022 की शाम एक महिला का सामूहिक बलात्कार किया था। जिस के संबंध में थाना नई मंडी पर  मुकदमा अपराध संख्या 108/22 धारा 376D/506/342/120 बी आईपीसी पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त गणों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button