जिले में जमकर चल रहा है बुलडोजर बाबा का बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों को किया जा रहा नेस्ताबुत
खबर वाणी भगत सिंह
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा गठन के बाद अवैध निर्माण, भू माफियाओं, गुंडे बदमाशों, चोर लुटेरों की अब शामत आती दिखाई दे रही है, जिसके चलते अब योगी सरकार का बुलडोजर भू माफियाओं और अवैध कॉलोनियों के ऊपर चलता साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
आज मुजफ्फरनगर जनपद में नेशनल हाईवे 58 पर बनी अवैध कॉलोनियो, प्लाटों पर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में एसडीएम सदर और एम डी ऐ की टीम भारी फ़ोर्स के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करती दिखाई दे रही है जिससे कहीं न कहीं भू माफियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एम डी ऐ सचिव महेंद्र प्रसाद एंव एसडीएम सदर परमानंद झा के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे 58 पर स्थित अवैध कॉलोनियों पर अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चला नेस्ताबूत किया है।
यहां दो कालोनियों लगभग 29 बीघा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है यहां एम डी ऐ सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया की यहां बिना नक्शा पास किये अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा था एक जगह 22 बीघा तो वहीं दूसरी जगह लगभग 7 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण पर हटवाया गया है उन्होंने कहा की आगे भी इसी तरह अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जायेगी।