Breaking Newsउत्तरप्रदेश

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मौहल्ला वासियों को किये झंडे वितरण, स्कूली बच्चों ने भी निकाली प्रभात फेरियां

कॉलोनी वासियों ने अपने -अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर फैराये तिरंगे

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी अंतर्गत मोहल्ला गांधी नगर में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आह्वाहन पर उनके भाई ललित अग्रवाल की अगुवाई में पूरी कॉलोनी में घर- घर तिरंगा हर घर तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम किया गया।

सर्वप्रथम मंत्री आवास पर आये बुजुर्ग नेताओं, समाज सेवियों का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आशीर्वाद प्राप्त किया तो वहीं सभी को देश की शान और प्रतीक तिरंगे झंडे वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

यहां नगर एंव ग्रामीण क्षेत्रों से आये बुजुर्गवार नेताओं, आर्य पर्तिनिधियो सहित नोजवानो व स्कूली बच्चों ने भी हाथो में तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाये तो वहीं भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, देश के शहीद अमर रहे आदि जयकारों से भी कालोनी को गुंजयमान कर दिया।

यहां सभी लोगों द्वारा कालोनी वासियों को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगे झंडे वितरण किये गए स्थानीय निवासियों ने भी देश की शान तिरंगे झंडे को हाथो हाथ अपने- अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक लगा लिया।

झंडा वितरण कार्यकम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पदम् सिंह तोमर, मदन पाल, मास्टर चन्द्रवीर, रामकुमार राठी, ऑडी शर्मा, हरीश गोयल, धर्मेश गर्ग, भगत सिंह पत्रकार, ललित अग्रवाल, राजकुमार पाल, रामकुमार पाल, आनंद पाल सिंह, दीपक त्यागी, मुकेश आर्य, बिर्जेश त्यागी, यशपाल सिंह, मंगत सिंह आर्य, पदम् सिंह तोमर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button