Breaking Newsउत्तरप्रदेश

वूमेन पावर के सौजन्य में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने तिरंगे झंडे किये वितरण तिरंगे

तिरंगे झंडे को शहर में अनेको स्थानों पर ब्लैक रेट में भी बेचा जा रहा है लेकिन में वूमेन पावर की सभी महिलाओं को धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने आज यह निःशुल्क झंडा वितरण कार्यक्रम रखा है! अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव में आज शहर के मीनाक्षी चौक पर वूमन पावर के संयोजन में निःशुल्क तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।यहां वूमन पावर सौजन्य से नगर क्षेत्र की जनता जनार्दन को लगभग एक हजार तिरंगे झंडे वितरण किये गए कार्यक्रम में पहुंची पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा की तिरंगा झंडा हमारी आन-बान और शान है।

वूमेन पावर की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एसके बिट्टू द्वारा यहां निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसकी में दिलो जान से तारीफ करती हूँ जहां एक तरफ शहर के अनेकों स्थानों पर तिरंगा झंडे को लोग ब्लैक तक में बेच रहे है तो वहीं इन्होंने यहाँ निःशुल्क झंडा वितरित कार्यक्रम किया है जो काबिले तारीफ है।

बता दें शहर की सामाजिक संगठन वूमेन पावर द्वारा आज मीनाक्षी चौक पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे झंडे का वितरण कार्यक्रम किया है जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी पहुंची जहां उनका संगठन की अध्यक्षा सरिता पराशर द्वारा उन्हें तिरंगे झंडे रूपी पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

त्वत्पश्चात पूरी टीम के साथ लगभग एक हजार तिरंगे झंडे शहर की जनता जनार्दन को निशुल्क वितरित किये यहां आने जाने वाले राहगीरों में तिरंगे के प्रति जो उमंग देखने को मिली वह अपने आप में आजादी के अमृत महोत्सव की पूरी कहानी बता रही थी। वहां से गुजरने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जिनमे चाहे बूढ़ा, जवान या फिर बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी ये सभी रुक – रुक कर तिरंगा झंडा लेकर ही अपने गन्तव्य की और जा रहे थे।

यहां छोटे छोटे बच्चों ने भी आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए हाथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, के जय कारे लगाते हुए जमकर फ़ोटो खिंचाये। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के साथ भी सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ सी मची रही अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एसके बिट्टू की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा पूरा वूमेन पावर हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है मगर आज आजादी के अमृत महोत्सव में जिस तरह इस संगठन ने तिरंगे झंडे का निशुल्क वितरण कार्यक्रम किया है और शहर के अलग-अलग कोनों में जाकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया है वह बहुत ही सराहनीय है।

उनके द्वारा सभी देशवासियों और शहर वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई यहाँ सरिता पराशर द्वारा आए हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं को तिरंगे का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

संगठन के संयोजक एसके बिट्टू द्वारा आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया गया इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वूमेन पावर की अध्यक्षा सरिता पराशर, संयोजक एसके बिट्टू, संगीता गुप्ता, सविता टंक, प्रीति भारद्वाज, वैष्णवी, रोजी सिंह, नीति सिंघल, पूजा गोयल, कविता चौहान, ममता त्यागी, रेनू चौधरी, शिवांश गुप्ता, अक्षय शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, एडवोके तजकीर मुशीर, रागीब आलम, एम ए हाशमी,मोहम्मद शारिक, महबूब सागर, एवं संगठन से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button