Breaking Newsउत्तरप्रदेश

किसानो की विभिन्न मांगो को लेकर खतौली में महापंचायत, हजारों की जुटी भीड़

भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन हजारों की जुटी भीड़

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा के तहसील प्रांगण में आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया इस महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान नेता जमकर गरजे व प्रशासन को भी दी खुली चुनौती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन खतौली स्थित तहसील प्रांगण में किया गया यहां जिले भर के हजारों से भी ज्यादा किसान भारी भीड़ के साथ जूटे और अपनी अपनी समस्याएं किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामने रखी। विधानसभा खतौली के तहसील परिसर में हो रही किसान मजदूर महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।

यहां भारतीय किसान यूनियन द्वारा खतौली तहसील में किसानो के मुद्दों, बिजली, पानी गन्ना भुगतान सहित अन्य मामलो को लेकर पंचायत की गई। उधर किसानो की पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन भी रहा अलर्ट मोर्ड पर अलग-अलग चौराहों पर पुलिस प्रशासन की रही पैनी नजर कस्बे में किया गया भारी पुलिस फोर्स तैनात।

किसान मजदूर महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने भी किया संबोधित यहां भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज लाटियांन सहित,चरथावल ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा व कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी प्रशासन पर जमकर बरसे। भारतीय किसान यूनियन के कपिल सोम की गिरफ्तारी पर भी पुलिस प्रशासन पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button