Breaking Newsउत्तरप्रदेश

दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 14 घायल

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के अटाली गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले जिसमें 14 महिला व पुरुष घायल हो गये। वही खूनी संघर्ष की घटना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल मामला बुढ़ाना थाने के अटाली गांव का है जहां बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही दो पक्ष पाल और कश्यप में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 14 महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी घटना मिलते ही मौके पर पहुंची तत्काल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

आपको बता दें राजीव कश्यप और अमित पाल दोनों पक्षों के बीच खेत में विवादित जमीन को लेकर कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले और दोनों पक्षों के दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर चोट लगने से घायल हो गए।

वही बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती हुए घायलों में से डॉक्टरों ने 2 महिलाओं व 3 पुरुषों को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थानीय निवासी की मानें तो विवादित भूमि पर कश्यप समाज की सरसों पर पाल समाज ने ट्रैक्टर चला दिया जिसके बाद यह खूनी संघर्ष दोनों के बीच हुआ।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button