Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

ईश्वर मावी ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से की मुलाकात, विमला मावी को प्रत्याशी बनाने की माँग

खबर वाणी संवाददाता

लखनऊ। बुधवार को भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे लोनी नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर चर्चा की।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि उन्होंने माननीय प्रदेश अध्यक्ष को नगर पालिका के परिसीमन के बाद क्षेत्र में हुए सामाजिक व राजनैतिक बदलाव के बारे में जानकारी दी और उनसे अनुरोध किया कि पार्टी लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अनुभवी और व्यक्तिगत जनाधार रखने वाली महिला कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारे।

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि विमला मावी पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और वह पूर्व में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं उनके ससुर और जेठानी ग्राम पंचायत टीला शहबाजपुर के प्रधान रहे हैं उनके समधी भी नगर पालिका में शामिल हुई ग्राम पंचायत अगरौला के प्रधान रहे हैं और वर्तमान में उनकी पुत्रवधु जिला पंचायत सदस्य हैं वह स्वयं भी 2012 में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button