Breaking Newsदिल्ली NCR

एन्टी करप्शन आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में भ्रष्टाचार को खत्म करने पर दिया जोर

एन्टी करप्शन आर्गनाइजेशन ने आयोजित किया भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन

खबर वाणी संवाददाता :

दिल्ली। एन्टी करप्शन आर्गनाइजेशन की ओर से इस बार कुशीनगर, भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली अवस्थित होटल देव इन के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन व सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के दिल्ली महासचिव संजय कुमार समेत दिल्ली और गाजियाबाद से अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में देश की एकता अखंडता पर जोर देने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त देश की परिकल्पना गढ़ी गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी शिमला के पुलिस महानिरीक्षक जय प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि, कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक अतिविशिष्ट अतिथि, सर्वोच्च न्यायालय की एडवोकेट सुषमा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह, राष्ट्रीय संयोजक प्रह्लाद राय अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. आर एन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय सचिव भरत कुमार शाह ( गुजरात ) दिल्ली महासचिव संजय कुमार थे। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण तथा निवारण पर विस्तृत चर्चा किया गया। कुछ महानुभावों को समर्पित सेवाओं के लिए “एन्टी करप्शन अवार्ड” से अलंकृत किया गया।

संजय कुमार, प्रदेश महासचिव दिल्ली, भ्रष्टाचार विरोधक संगठन

कार्यक्रम में मौजूद संगठन के सदस्यों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। देश के सभी नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी, लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। तभी देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button