Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

मोहन नगर जोनल प्रभारी निरीक्षण के दौरन हुए घायल, अस्पताल मे भर्ती

खबर वाणी सवाददाता

गाज़ियाबाद। सोमवार की सुबह नगर निगम के मोहन नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह निरीक्षण के दौरन घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए यशोदा अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं, आपको बता दे की बरसात से पहले नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते नगर निगम द्वारा डीएलएफ कॉलोनी में सेंट्रल पार्क के पास नाले की सफाई का कार्य चल रहा था। सोमवार की सुबह ग़ाज़ियाबाद नगर निगम मोहन नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह कार्य के निरीक्षण करने के लिए पहुचे थे।

इस दौरन स्थानीय पार्षद रेखा गोस्वमी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरन मोहन नगर के जोनल प्रभारी राजवीर सिंह नाले की स्लैब पर खड़े होकर जब सफाई कार्य का जायजा ले रहे थे तभी अचानक से स्लैब टूट गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद पार्षद रेखा गोस्वामी ने लोगों की सहायता से उन्हें वहां से निकालकर आनन फानन मे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button